फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मैग्नेसाइट फैक्टरी को बचाने के लिए 10 करोड़ का आर्थिक पैकेज देने की मांग

Thu, 21 May 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मैग्नेसाइट कंपनी झिरौली में न्यायालय के आदेश के बाद कामकाज शुरू तो हुआ लेकिन हालात अब तक नहीं बदले हैं। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है और ना ही कार्यकारिणी के चुनाव कराए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर फैक्टरी को बचाने के लिए 10 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज जल्द दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

फैक्टरी के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन के बाद डीएम को सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा। बताया कि विगत 25 फरवरी को उद्योग खुल गया था, अब करीब डेढ़ महीने से रमन्ना बंद है। कर्मचारियों को आज भी अक्तूबर 2024 से लंबित वेतन के मिलने का इंतजार है। बताया कि संकट बढ़ता रहा तो कंपनी से जुड़े कर्मचारियों को रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर होना पड़ेगा। कर्मचारियों ने कंपनी को बचाने और क्षेत्र से संभावित पलायन को रोकने के लिए जल्द आर्थिक पैकेज की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर जिपं सदस्य राजू नेगी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवल किशोर टम्टा, शांति लाल, गायत्री प्रसाद, सुरेंद्र लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें