फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकीड़ा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य सुचारू कराने की मांग की

विज्ञापन
बागेश्वर में एसडीएम राकेश तिवारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सकीड़ा के ग्रामीणों ने खांकर से सकीड़ा तक रोड निर्माण का कार्य सुचारु कराने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि कहा कि खांकर से सकीड़ा तक तीन किमी रोड स्वीकृत हुई है। सरपंच और ग्राम प्रधान खांकर ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दे भी दिया है। लोनिवि के एई और भूगर्भ वैज्ञानिकों ने सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया है लेकिन कुछ अराजक तत्व विकास कार्य में बाधक बन रहे हैं। इसके चलते स्वीकृत रोड भी नहीं बन पा रही है। मोटर मार्ग का काम न होने से लोग परेशान हैं। इन लोगों ने शीघ्र मोटर मार्ग का कार्य शुरू करने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान सकीड़ा प्रधान सरिता देवी, नवीन चंद्र, विजय कुमार, कमल किशोर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें