फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के शिलान्यास पर दीपों से सजी बाबा बागनाथ की नगरी

विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू घाट को दीपों से सजाया गया। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बागेश्वर। अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास होने पर हिंदुवादी संगठनों ने जश्न मनाया। नगर में जुलूस निकालने के साथ ही आतिशबाजी की। सरयू और गोमती तट पर गंगा आरती की। घरों को दीपों से जगमग किया।
विज्ञापन

हिंदुवादी संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के एसबीआई तिराहे पर आतिशबाजी करने के साथ ही मिष्ठान वितरण किया। नगर में जुलूस निकालकर जश्न मनाया। देर शाम को सरयू तट पर गंगा आरती की। घरों को दीपों से जगमग किया। हिंदु जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि देश की जनता का सदियों पुराना सपना आज पूरा हुआ है। राम इस देश के तनमन में बसे हुए हैं। राम केवल ईश्वर ही नहीं बल्कि आदर्श भी हैं। कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना देश वासियों के लिए गौरव का क्षण है।
कार्यक्रम में हिंदु जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनीष पांडेय, युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री रोहित पंत, जिला महामंत्री दीपक हरड़िया, जिला उपाध्यक्ष गौरव राणा, निर्मल दफौटी, दीपक चौधरी, जिला संपर्क प्रमुख गौरव पंत, जिला मंत्री नितिन साह, जिला कोषाध्यक्ष सचिन कठायत, संजय मनकोटी , नगर अध्यक्ष दीपक कठायत , नगर मंत्री पंकज कठायत, नगर उपाध्यक्ष भानू रौतेला, नगर मंत्री पवन दानू , हर्षित नेगती, गौरव परिहार, अनिल टंगड़िया, पंकज टंगड़िया , हेमंत टंगड़िया, पंकज कुमार, कपिल पांडे, युवराज पांडे आदि थे।
विज्ञापन

हरसीला में राम मंदिर का शिलान्यास किया
बागेश्वर। क्षेत्र के लोगों ने कपकोट के हरसीला में राम मंदिर का शिलान्यास किया गया है। लोगों ने भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने की बात कही है। बुधवार को हरसीला के शिवालय के पास में गोकुल जोशी, प्रधान हरीश नेगी, बीडीसी मेंबर निर्मला देवी, भूपेश, हरीश गढ़िया, उमेद गढ़िया, दयाल जोशी, गुड्डू पाठक आदि ने राम मंदिर का शिलान्यास किया। इन लोगों ने कहा है कि राम मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। शिवालय का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। इन लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ होने पर खुशी व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें