फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन 

Mon, 17 Jul 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कोटुली के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत भौंरा पुल से अंबेडकर गांव कोटुल के लिए मंजूर दो किमी लंबी सड़क का दो साल बाद भी निर्माण नहीं होने ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का निर्माण शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 11 जून 2015 को नगर के भ्रमण के दौरान एससीपी के तहत अंबेडकर गांव कोटुली के लिए भौरा पुल से दो किमी लंबी सड़क बनाने की मंजूरी दी थी। लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए डीपीआर भी तैयार कर दी थी। लेकिन निर्माण के नाम पर आज तक एक फावड़ा भी नहीं चला। उन्होंने डीएम से सड़क का निर्माण शीघ्र कराने के लिए लोनिवि को निर्देश देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कोटुली के ग्राम प्रधान कैैलाश चंद्र, जिनखोला नरूली देवी, भवानी राम, दलीप सिंह, राजेंद्र सिंह, भुुवन चंद्र, जितेंद्र पांडे, मोहन सिंह, होशियार सिंह, मंबल सिंह, पंकज बोरा, मोहन सिंह आदि थे। डीएम ने ग्रामीणों को मामले में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें