फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास में पेयजलापूर्ति की मांग

Tue, 25 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
छात्रावास में पेयजलापूर्ति की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। पीजी कॉलेज बागेश्वर के छात्रावास में पिछले चार माह से पानी नहीं आ रहा है। छात्रावास में रहने वाले छात्रों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति सुचारु करने के लिए जल संस्थान को निर्देशित करने की मांग की। 
विज्ञापन


छात्र नेता उमेश टाकुली के नेतृत्व में डीएम से मिले छात्रों ने कहा कि चार माह से छात्रावास में पानी की आपूर्ति बंद है। छात्रावास में रहने वाले छात्रों को बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि कई बार सूचित करने के बाद भी जलापूर्ति करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पानी की परेशानी के कारण कई छात्र छात्रावास छोड़कर अन्यत्र रहने को मजबूर हो रहे हैं। छात्रों ने डीएम को अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। कहा कि यदि छात्रावास की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पानी सुचारु करने के निर्देश दिए। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष दीपक गस्याल, रोशन सिंह, हरीश राठौर, राजेंद्र दानू, संदीप जोशी, संदीप जोशी, कामाक्षा सहित सभी छात्र नेता शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें