फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांडा को ब्लॉक बनाने की मांग तेज, 23 मार्च से तपस्या करेगी संघर्ष समिति

Sun, 15 Mar 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कांडा के कालिका मंदिर में बैठक करते ब्लॉक संघर्ष समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा को अलग ब्लॉक का दर्जा देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। कांडा ब्लॉक स्थापना संघर्ष समिति की बैठक वक्ताओं ने सरकार की वादाखिलाफी पर रोष जताते हुए आगामी 23 मार्च से तपस्या नाम से क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रविवार को कालिका मंदिर में हुई बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही इस वाजिब मांग की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार हमारी मांग को अनदेखा कर रही है। आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए समिति के सचिव सुरेश रावत ने बताया कि 23 मार्च से शुरू होने वाले क्रमिक अनशन के पहले दिन गंगा सिंह पांगती, जितेंद्र वर्मा और राजेंद्र नगरकोटी अनशन पर बैठेंगे। अनशन को तपस्या का नाम दिया गया है। पदाधिकारियों ने कहा है कि यह अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक कांडा ब्लॉक को लेकर शासन स्तर से कोई सकारात्मक पहल और ठोस घोषणा नहीं हो जाती। इस मौके पर आलम सिंह मेहरा, दरवान सिंह धपोला, हीरा सिंह कर्म्याल, ज्योति कांडपाल, जानकी साह, अर्जुन सिंह माजिला आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें