बागेश्वर के मंडलसेरा में सीसी मार्ग की मरम्मत को लेकर पालिका के ईओ राजदेव जायसी को ज्ञापन सौंपते
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड के लोगों ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका के ईओ राजदेव जायसी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में बारिश के कारण 100 मीटर लंबा सीसी मार्ग ध्वस्त हो गया है, जिस वजह से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भनार-जीतनगर को लिंक करने वाला यह एकमात्र मार्ग है। मार्ग ध्वस्त होने के कारण लोगों को आवाजाही करने में चोटिल होने का खतरा सता रहा है। वार्डवासियों ने सीसी मार्ग की मरम्मत कर आवाजाही के लायक बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अंबेडकर चेतना मंच के संयोजक किशन विश्वकर्मा, देवेंद्र लाल, महेंद्र सिंह मेहता, शोबन सिंह, गोकुल बिष्ट, रमेश गिरी, गिरीश चंद्र, दर्शन आर्या, रितेश चंदोला, नंदन कोहली, आनंद कुमार आदि मौजूद थे। संवाद