फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी प्रदेशों में पहाड़ी मिलेट्स की मांग हमारी बड़ी उपलब्धि : बहुगुणा

Wed, 15 Oct 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सहकारिता मेले को स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मिलेट्स की बाहरी प्रदेशों में मांग बढ़ना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

उन्होंने 24 काश्तकारों को 30 लाख के ब्याज रहित ऋण और बहुद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति आरे, बागेश्वर को माइक्रो एटीएम प्रदान किए। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि मेले में प्रतिभाग करते हुए कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि मेला सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहा है। स्थानीय उत्पादकों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की बनाई वस्तुओं को स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

कहा प्रदेश के मडुवा, झिंगोरा, कीवी की डिमांड देश के कई राज्यों तक होना हमारी बड़ी उपलब्धि है। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। वज्यूला की दो महिलाओं ने सरकार की गोट वैली योजना का लाभ लेकर पहले साल 70 हजार की आमदनी की है। सरकार कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन और कॉपरेटिव की विभिन्न योजनाओं से लोगों की आर्थिकी मजबूत कर रही है।
उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और स्वदेशी अपनाने की अपील की। नशे की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए नशामुक्ति के लिए अभियान चलाने को कहा। इस मौके पर विधायक पार्वती दास, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, सीडीओ आरसी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें