फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग

विज्ञापन
बागेश्वर तहसील कार्यालय में अग्निकांड पीड़ित को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार क? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना के एक अग्निकांड पीड़ित का मकान बीते दस फरवरी को शॉर्ट सर्किट होने से जल गया था। पीड़ित व्यक्ति ने उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर जल्द आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में पीड़ित महेश चंद्र मिश्रा नायब तहसीलदार दीपिका से मिले। उन्होंने बताया कि बीते 10 फरवरी की रात को बिजली का शॉर्टसर्किट होने के कारण उनका मकान जल गया। भीतर रखा सामान भी जल गया। बताया कि उन्होंने 40 हजार का कर्ज ले रखा है। आग से उनके खाने-पीने का सामान भी जल गया था। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कांग्रेसियों ने जल्द प्रभावित परिवार को मदद देने की मांग की। इस मौके पर बहादुर सिंह बिष्ट, प्रकाश उपाध्याय, रमेश चंद्र, गणेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें