फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने और डेटशीट जारी करने की मांग

Sat, 28 Nov 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने और परीक्षा की डेटशीट समय पर जारी करने की मांग को लेकर एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने छूटे हुए विद्यार्थियों को फॉर्म भरने का एक और अवसर देने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि तकनीकी व अन्य समस्याओं के चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं। ऐसे विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए अनावश्यक लेट फीस से छूट दी जाए और परीक्षा कार्यक्रम भी जल्द जारी किया जाए। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि छात्रहित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान प्रेम दानू, सुषांत, पवन, मन्नू निरोला और विनय कुमार समेत अन्य छात्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें