फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पंप हाउस अन्यत्र बनाने की मांग तेज

Thu, 25 Dec 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगरीय पेयजल योजना के पंप हाउस को अन्यत्र बनाने की मांग तेज होने लगी है। विहिप और व्यापारियों ने विभाग से जल्द मामले का संज्ञान लेकर निदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विहिप के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र कपकोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंपिंग योजना के निर्माण को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि केदारेश्वर मैदान के समीप पंप हाउस बनाने का गांव और नगर के लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों को सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने पर खतरा होने की आशंका बनी है।
कहा कि विभाग को जनहित में स्थलीय निरीक्षण कर पंप हाउस दूसरी जगह बनाना चाहिए। बैठक में प्रकाश कांडपाल, राजेंद्र तिरुवा, परवीन कपकोटी, हरीश उपाध्याय, प्रकाश कपकोटी, प्रकाश देव, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें