फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ ने डीएम के सामने कॉलेज की समस्या उठाईं

विज्ञापन
बागेश्वर में कॉलेज की समस्याओं को लेकर डीएम विनीत कुमार को ज्ञापन सौंपते छात्रसंघ पदाधिकारी। स? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने डीएम विनीत कुमार के सामने कॉलेज की समस्या उठाई। पदाधिकारियों ने कॉलेज से पीएसी को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि कॉलेज के एक भवन में पिछले कई साल से पीएसी रह रही है। छात्र-छात्राओं के उपयोग के लिए बनाए गए भवन का अधिग्रहण कर लिया गया है। कहा है कि पीएसी के कॉलेज में रहने से परिसर में गंदगी और अशांति रहती है। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और शिक्षण कार्यों में बाधा होती है। कहा है कि छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए पीएसी को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। कॉलेज में जल निगम से बने भवन को महाविद्यालय को हस्तांतरित करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, छात्रा उपाध्यक्षा विद्या पांडे, महासचिव भूपेश कुमार, सहसचिव अर्जुन थापा, कोषाध्यक्ष सचिन कठायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें