फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तहरीर के फेर में फंसी दिल्ली-मुनस्यारी रोडवेज बस, धूप में इंतजार करते रहे 15 यात्री

Sat, 23 May 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दिल्ली-मुनस्यारी रूट पर चलने वाली रोडवेज की बस में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पर खुद को पुलिस का जवान बताकर बीच रास्ते में रोडवेज बस को रुकवाने, परिचालक के साथ मारपीट करने और उसकी सरकारी वर्दी फाड़ने का आरोप लगा है। हंगामे के बाद कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर चालक-परिचालक कोतवाली में डटे रहे, जिसके चलते दोपहर 12 बजे रवाना होने वाली बस करीब ढाई बजे तक स्टैंड पर ही खड़ी रही। आपसी विवाद के चक्कर में बस में सवार करीब 15 यात्री इस भीषण धूप और चिलचिलाती गर्मी में तीन घंटे तक वाहन के चलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को रोडवेज चालक सुरेंद्र सिंह दानू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह रोडवेज की दिल्ली-मुनस्यारी सेवा की बस मुनस्यारी से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस में सवार यात्री अपने जरूरी कार्यों के लिए दिल्ली जा रहे थे। इसी बीच कमेड़ीदेवी के समीप से एक महिला यात्री रुद्रपुर जाने के लिए बस में सवार हुई। बस जैसे ही कांडा के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक कार संख्या यूके 06 एएन 9422 ने रोडवेज बस को ओवरटेक कर जबरन रुकवा दिया। कार से उतरे व्यक्ति ने खुद को पुलिस में होने की बात कहकर बस के भीतर घुस गया। वह रुद्रपुर जा रही महिला यात्री को बस से नीचे उतारने की जिद करने लगा। संबंधित महिला बस से उतरना नहीं चाहती थी। घटना के बाद आक्रोशित चालक-परिचालक मामले की तहरीर दर्ज करवाने के लिए सीधे कोतवाली पहुंच गए। इस पूरी कानूनी प्रक्रिया के फेर में दिल्ली जाने वाली बस दोपहर 12 बजे के बजाय दिन में ढाई बजे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। बस में सवार करीब 15 यात्री इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में बस के चालू होने का इंतजार करते रहे। बाद में बस में सवार महिला उसी बस से रुद्रपुर चली गई।



......कोट
मुझे रविवार सुबह दिल्ली में एक बेहद जरूरी इंटरव्यू में शामिल होना है। समय पर पहुंच सकूं, इसीलिए शनिवार को ही घर से निकल गया था। लेकिन बस में आपसी विवाद के चक्कर में हमारी बस को अब तक रोक दिया गया। - कमलेश, यात्री, फोटो 23 बीजीएस 05 पी
विज्ञापन


.....कोट
मैं दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता हूं और छुट्टी पूरी होने के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहा था। बस का समय दोपहर 12 बजे का था, लेकिन ढाई बजे तक गाड़ी टस से मस नहीं हुई। प्राइवेट नौकरी में समय की बहुत कीमत होती है, अगर लेट हुए तो सीधे सैलरी कटती है या अनुपस्थित लगा दी जाती है। - अजय, यात्री, फोटो 23 बीजीएस 06 पी

.....कोट
मुझे रूटीन चेकअप के लिए हल्द्वानी अस्पताल जाना है। इस उम्र में इतनी चिलचिलाती धूप और उमस वैसे ही बर्दाश्त नहीं होती, ऊपर से बस के भीतर बैठकर तीन घंटे से पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। - लक्ष्मी दत्त, यात्री, फोटो 23 बीजीएस 07 पी

......कोट
किसी व्यक्ति की ओर से चालक के साथ मारपीट की सूचना मिली है। जिसके बाद चालक-परिचालक शिकायत करने के लिए कोतवाली गए जहां समय लग्र गया। डिपो में अतिरिक्त चालक-परिचालक न होने से बस नहीं जा सकी। ढाई बजे तहरीर देने के बाद बस को रवाना कर दिया है।

- धर्मानंद जोशी, प्रभारी एआरएम रोडवेज

.....कोट
रोडवेज बस में हुई मारपीट के मामले में चालक की तहरीर प्राप्त हुई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवई की जाएगी। - अजय लाल साह, सीओ बागेश्वर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें