फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में दिल्ली का दंपति घायल

Sun, 10 Apr 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार के पास दिल्ली के पर्यटक  दंपति की कार असंतुलित होकर  खड़े ट्रक से भिड़ गई, जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पर्यटक अपनी प्राइवेट कार से बागेश्वर से कौसानी की ओर जा रहा था। जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार के पास उनकी कार असंतुलित होकर खड़े  ट्रक से टकरा गई।

दुर्घटना में कार चालक शिवम भसीन पुत्र राजेंद्र भसीन और उनकी पत्नी श्वेता भसीन घायल हो गईं। वाहन भिड़ंत की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वाहन दुर्घटना की सूचना बैजनाथ पुलिस और आपातकालीन सेवा को दी। घायलों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया गया है।

शिवम को गंभीर हालत में प्रभारी चिकित्साधिकारी हरीश पोखरिया ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि पर्यटक की पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें