फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मानवता के लिए पवित्र संदेश लाती है देवताओं की प्रसन्नता

Thu, 04 May 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के भद्रतुंगा में चल रहे लघु अर्धकुंभ में प्रवचन करते महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी। सं
विज्ञापन
बागेेश्वर। कपकोट के भद्रतुंगा में आयोजित श्रीराम महायज्ञ कूूर्मांचल लघु अर्धकुंभ के दूसरे दिन प्रवचन देते हुए महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी ने कहा कि पावन सरयू के तट पर महायज्ञ का आयोजन होना बेहद सुखद है। श्रद्धालु देवताओं की प्रसन्नता के लिए हवनकुंड में आहुति डाल रहे हैं। देवताओं की प्रसन्नता मानवता के लिए पवित्र और शुभ संदेश लाती है।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर त्यागी ने कहा कि मनुष्य सुुख और शांति की दौड़ में भटक रहा है। उसे सुख और शांति प्रदान करने के लिए यज्ञ का आयोजन होता है। बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर तक साधु-संतों और कर्मकांडी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया।
दोपहर बाद साधु-संतों ने कथा प्रवचन कर भगवान की महिमा बताई। आयोजन में शामिल होने के लिए अयोध्या, गुजरात, ऋषिकेश समेत अन्य स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। क्षेत्र के सूपी, बैछम, तरसाल, पतियासार, नाचती, झूूनी, खलझूनी समेत सरयू घाटी के कई गांव से भी लोग कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महायज्ञ का समापन 11 मई को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ होगा। इस मौके पर संचालन समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, महंत देवानंद दास, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, भगवत सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें