फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डिग्री कॉलेज कांडा और गरुड़ को मिले स्थायी प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय कांडा और गरुड़ में लंबे समय के बाद स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति हो गई है। स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति होने के बाद दोनों डिग्री कॉलेजों में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी। लंबे समय से प्राचार्य का प्रभार संभाल रहे प्राध्यापक भी अब नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन कर सकेंगे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कांडा में वर्तमान में 274 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। काॅलेज में तैनात प्राचार्य का बीते दिनों कपकोट महाविद्यालय में स्थानांतरण हो गया था। जिसके बाद से कॉलेज में प्राचार्य की कमी बनी हुई थी। स्थायी प्राचार्य नहीं होने से कॉलेज के कार्यालय से कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में 423 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
कॉलेज में लंबे समय से स्थायी प्राचार्य का पद रिक्त है जिससे प्राध्यापकों को प्राचार्य का प्रभार दिया जाता था। प्राध्यापकों को प्राचार्य का प्रभार मिलने से कॉलेज में कक्षाओं का संचालन प्रभावित होता है। अब शासन से दोनों महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति कर दी गई है। राजकीय महाविद्यालय कांडा में जयचंद्र कुमार और गरुड़ में डॉ. डीएन तिवारी को स्थायी प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। स्थायी प्राचार्य नियुक्त होने से कॉलेजों में लंबे समय से रुके हुए प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। कांडा में नवनियुक्त प्राचार्य जयचंद्र ने कुमार ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने उनका स्वागत किया। डिग्री कॉलेज गरुड़ के प्राध्यापक डॉ. अवधेश तिवारी ने बताया कि नवनियुक्त प्राचार्य जल्द कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें