फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डिग्री काॅलेज के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रमों की धूम

Thu, 27 Jul 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज कपकोट के वा​र्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। डिग्री काॅलेज कपकोट का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढि़या ने छात्र-छात्राओं से अच्छी शिक्षा हासिल कर आदर्श समाज के निर्माण में सहयोग करने को कहा। छात्राओं ने स्वागत गीत और वंदना प्रस्तुत की। कुमाउनी, गढ़वाली, हिंदी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंंद सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने छात्र-छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ भविष्य के लिए भी लक्ष्य का निर्धारण करने को कहा। समाज हित में कार्य करने और लोगों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर जिपं सदस्य वंदना ऐठानी, प्राचार्य बीसी तिवारी, चंपा देवी, गोविंद कपकोटी, तनुज तिरुवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें