फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर शहर में गहराया पानी का संकट 

Sat, 25 Aug 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दो दिनों से हो रही बारिश से नदी नाले तो उफान पर हैं, लेकिन बागेश्वर शहर में जल संकट गहराया हुआ है। जिससे लोग खासे परेशान है।  जल संस्थान की करोड़ों की योजना शो पीस बनकर रह गई है। लोगों को जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बारिश के चलते सरयू व गोमती नदियां उफान होने से जल संस्थान साफ पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। नगर के चौरासी सहित कठायतबाड़ा, नदीगांव, मंडलसेरा, भतरौला, घटबगड़ वार्ड, माजियाखेत, तहसील रोड, कफलखेत आदि स्थानों में पानी की आपूर्ति ठप है। पानी के लिए लोगों को कई किमी दूर जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। जल संस्थान का टैंकर भी सड़क किनारे के उपभोक्ताओं को ही पानी मुहैया करा पा रहा है। होटल व्यवसायियों को रिक्शे में पानी ढोना पड़ रहा है। इधर उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो जल संस्थान का घेराव किया जाएगा। इधर खरही पट्टी के गांवों में भी गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। लोग नालों व बरसाती स्रोतों का दूषित जल पीने को मजबूर हैं।  
काेट
शहर में कुछ स्थानों पर पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। उन स्थानों पर टेंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। बारिश के कारण जो योजना ध्वस्त हुई है उसे दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।  - नंदकिशोर, ईई जल संस्थान 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें