कांडा (बागेश्वर)। एपीएस स्कूल ने दीपावली महोत्सव के तहत कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। सब जूनियर वर्ग में युगल माजिला, कृष्णा वर्मा, गरिमा पंत, मेहुल मिश्रा, जूनियर वर्ग में श्रेया वर्मा, सार्थक नगरकोटी, रिचा वर्मा, सीनियर वर्ग में पीयूषी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर वर्ग में एलकेजी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों में दूसरे स्थान पर खुशी चनियाल, पवन राठौर, मुदित पांडेय, तीसरे स्थान पर काव्य नगरकोटी, हिमांशु वर्मा, चांदनी कांडपाल रही। कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों में दूसरे स्थान पर रिचा आर्या, निकिता गढ़िया, मनीष पांडेय, खुशी शाही, तीसरे स्थान पर मानसी कांडपाल रहीं। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों में कनिका चनियाल, दिव्यांशु नगरकोटी, रचिता पांडेय दूसरे स्थान पर रहे। कुमकुम पांडेय, हार्दिक उप्रेती, नेहा माजिला, राहुल नगरकोटी ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों में दूसरे स्थान पर मनीष गढ़िया, तीसरे स्थान पर आशीष धामी, दीक्षित कांडपाल रहे। स्कूल के प्रबंधक गोपाल बिष्ट, प्रधानाचार्य एनसी जोशी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।