फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पहले ही प्रयास में माउंट एवरेस्ट फतह करने से दीपक के हौंसले बुलंद

Tue, 03 Jun 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
एवरेस्ट में तिरंगा फहराते दीपक कोरंगा। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
बागेश्वर। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले दीपक कोरंगा विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाले जिले के चौथे पर्वतारोही बन गए हैं।
विज्ञापन

पहले ही प्रयास में एवरेस्ट चढ़ने के बाद उनके हौसले बुलंद हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी के नेतृत्व में माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाली टीम में कई अनुभवी पर्वतारोही थे।
मात्र तीन साल पहले पर्वतारोहण की शुरुआत करने वाले माउंटेनियर के लिए आसान नहीं था, लेकिन मानसिक मजबूती और शारीरिक फिटनेस के बल पर दीपक इसमें सफल रहे। आर्मी स्कूल नैनीताल से इंटरमीडिएट की शिक्षा हासिल करने के बाद वह वर्ष 2008 में सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने जिले के विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर की ट्रेकिंग की थी। वर्ष 2023 के बाद से वह सेना के पर्वतारोहण अभियानों का हिस्सा रहे। एवरेस्ट फतह करने से पूर्व वह माउंट त्रिशूल और माउंट मुकुट के सफल अभियानों का हिस्सा रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें