भागीरथी वेलफेयर सोसायटी की ओर से यहां बच्चों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें सीनियर बैडमिंटन में दीपक मेहता विजेता, धीरज धामी उप विजेता रहे।
अव्वल प्रतिभागियों को सोसायटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने बच्चों से अपनी पढ़ाई संग खेलों पर भी खास ध्यान देने को कहा।
भागीरथी के मिनी स्टेडियम में हुई खेल प्रतियोगिताओं के जूनियर बैडमिंटन में पंकज धामी विजेता, अंकित चौबे उप विजेता रहे।
प्राथमिक वर्ग की ऊंचीकूद में निहारिका, नमन चौबे, सुजल उनियाल क्रमश: पहला, दूूसरा, तीसरा, इसी कूद के सीनियर वर्ग में भरत टंगड़िया, शुभम डसीला, नरेंद्र चौहान ने क्रमश: पहला, दूूसरा, तीसरा, लंबीकूद के जूनियर वर्ग में पंकज धामी, पंकज भौर्याल, संतोष जोशी क्रमश: पहला, दूूसरा, तीसरा, नन्हें बच्चों की 50 मीटर की दौड़ में अर्णव उपाध्याय, कनिष्क साह, मानस कांडपाल क्रमश: पहला, दूूसरा, तीसरा, प्राथमिक वर्ग की 75 मीटर की दौड़ में मीतू बिष्ट, प्राची, आयुष मलड़ा ने क्रमश: पहला, दूूसरा, तीसरा पाया।
सोसायटी के अध्यक्ष दीवान सिंह मलड़ा ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नौ नवंबर को भी खेलकूद होंगे। विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटे गए।
वहां बीडीसी सदस्य प्रताप सिंह नेगी, प्रताप कबडोला, डॉ. केएन कांडपाल, हेम उपाध्याय, हरीश उपाध्याय, मोहित, अखिलेश, राजू रावत, भूपेश उपाध्याय, विपिन उपाध्याय, ऊर्बा दत्त कांडपाल, डूंगर सिंह, कैलाश सिंह, प्रशांत पांडे, महिपाल डसीला, कैलाश जोशी आदि थे।