फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटेना गांव में दीप महोत्सव संपन्न

Wed, 02 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़, बागेश्वर
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मटेना में चार दिवसीय दीप महोत्सव नी जाओ मेरा स्वामी, कसी रूनों आंसू थामी मधुर संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन



नव युवक मंगल दल मटेना की ओर से आयोजित दीप महोत्सव में गांव के बच्चों और ग्रामीणों कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने मधुर संगीत और नृत्य का मंचन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। समापन समारोह में साहित्यकार मोहन जोशी ने कदुक भाल हमार पहाड़ छन आदि गीतों का गायन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। डॉ. हेम चंद्र दुबे ने एक सैनिक की पीड़ा पर ना जाओं स्वामी कसी रूनो आंसू थामी गीत गाकर दर्शकों को भाव विभोर किया।

बाल कलाकार कोमल खोलिया, विवेक पांडे ने पलायन की पीड़ा पर कुमाऊंनी में प्रस्तुति दी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अधिवक्ता डीके जोशी ने युवाओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया। गोविंद बड़सीला ने कलाकारों को अपनी ओर आकर्षक पुरस्कार दिए। अध्यक्षता नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष  प्रमोद भट्ट महिला मंगल दल की अध्यक्षा नीमा बड़सीला ने संयुक्त रूप से किया। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। वहां दिनेश जोशी, मनोज खोलिया, हेम चंद्र जोशी, प्रकाश पांडे  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें