फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से जिले की 19 सड़कें बंद

Wed, 10 Aug 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 मंगलवार की रात भर हुई मूसलाधार बारिश से काफलीगैर क्षेत्र में एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जनपद की डेढ़ दर्जन से अधिक सड़कों में मलबा आ गया। मलबा आने के कारण जिले की 19 सड़कों में यातायात बुधवार दिन भर ठप रहा। 
भारी बारिश से काफलीगैर क्षेत्र के बौड़ी गांव में भुवन राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा बागेश्वर गिरेछीना, अमसरकोट-सात रतवे, गरुड़-कपकोटी, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर सड़क, कपकोट-पोथिंग, भयूं-गडेरा, भानी- हरसिंग्याबगढ़, बालीघाट-धरमघर, डंगोली-सैलानी, खोलसीर-नौगांव, कौसानी-भतड़िया, रिखाड़ी-बाछम, शामा-नौकोड़ी, भनार-लाथ-नामतीचेटाबगढ़, बेड़ा-मजेड़ा-जारती, धरमघर-माजखेत, बागेश्वर-कपकोट, सामा-लीती-गोगिना सड़क, बागेश्वर-गिरेछीना, हरिनगरी-कुलांऊ-ग्वालदम मोटर मार्ग बंद हो गए। बागेश्वर-बैजनाथ सड़क में आरे के समीप आए नाले के कारण भी घंटों तक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपकोट सड़क भी देर शाम को आवाजाही के लिए खोल दी गई। परंतु अधिकांश ग्रामीण सड़कों का मलबा फिलहाल हटने की संभावना नहीं है। एडीएम एसएस जंगपांगी ने सभी विभागों को समय पर सड़कों को खोलने के निर्देश दिए हैं। इधर मौसम विभाग ने फिर भारी बारिश की चेतावनी दी है। एडीएम ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के जनपदों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (115.6-204.4 मिमी) होने की संभावना व्यक्त की गई है। उन्होंने विभागों के संबंधित सभी अधिकारियों एवं फील्ड स्तर के कर्मचारियों को अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में बने रहने और नदी, नालों के किनारे निवास करने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए सूचित करने को कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें