फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में तबाही का मंजर: कपकोट में तेज बारिश, एक घंटे तक गिरा पानी; गधेरा उफान पर...दुकानों में घुसा मलबा

Tue, 28 May 2024 03:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

सोमवार दोपहर बाद कपकोट के कई इलाकों में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान भगेड़ी गधेरा उफान पर आ गया। गधेरे के उफान पर आने से मुनार के चार दुकानों में मलबा घुस गया।

विज्ञापन
कपकोट में तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार दोपहर बाद कपकोट के कई इलाकों में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान भगेड़ी गधेरा उफान पर आ गया। गधेरे के उफान पर आने से मुनार के चार दुकानों में मलबा घुस गया।

सोमवार दोपहर बाद कपकोट के मुनार, सौंग, सूपी, तलाई क्षेत्र में काफी तेज बारिश हुई। बारिश से मुनार के पास बहने वाला भगेड़ी गधेरा उफान पर आ गया। अचानक हुई बारिश से गधेरा उफान पर आने से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी और बेटी की मौत...बेटा घायल; मंजर देख दहले लोग

गधेरा उफान पर आने से मुनार में सड़क मलबे से पट गई। सड़क पर हर तरफ मलबा, पत्थर पट गए। मलबा मुनार बाजार में दयाल सिंह, हीरा सिंह, प्रताप सिंह, दिनेश सिंह की दुकान में घुस गया। मलबे से पटी मुनार सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। कई वाहन सड़क पर फंस गए। मलबे से पटी सड़क पर पैदल आवाजाही में भी दिक्कत आ रही है। व्यापारियों और लोगों ने स्वयं मलबा हटाना शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में सोमवार को बारिश नहीं हुई। बारिश के बाद कपकोट क्षेत्र में भी आसमान खुल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें