फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढपटी गांव में दो सगे भाइयों ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कांडा। कांडा तहसील क्षेत्र के ढपटी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिजनों ने जहर खाने की आशंका जताई है लेकिन घटना के कारण का पता नहीं चल सका। गांव में इस तरह की घटना होने से लोग सकते में आ गए। पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

ढपटी गांव का भूपाल सिंह (28) शनिवार सुबह घर के भीतर एक कमरे में पेट पकड़कर तड़पने लगा। कुछ देर तड़पने के बाद वह शांत पड़ गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के जाने तक भूपाल सिंह दम तोड़ चुका था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भूपाल का बड़ा भाई प्रकाश सिंह (32) भी लापता है।
इसके बाद पुलिस ने खोजबीन की तो बड़े भाई प्रकाश का शव घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे पड़ा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या दोनों की मौत जहर से होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतक प्रकाश शादीशुदा था। उसका ढाई साल का एक बेटा भी है। प्रकाश की पत्नी ने बताया वह रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सो गया था। सुबह दोनों भाइयों ने कब जहर खाया, इसका पता नहीं चल सका।
कुछ दिन पहले गांव लौटा था छोटा भाई भूपाल
बागेश्वर। जहर की इस घटना में जान गंवाने वाला छोटा भाई भूपाल गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। वह कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था जबकि बड़ा भाई प्रकाश परिवार सहित गांव में ही रहता था। वह खड़िया की खान में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें