फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनकर हवा में झूल रही विशाल चट्टान

Thu, 01 Sep 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
बालीघाट-धरमघर सड़क में करुली के पास हवा में लटका बोल्डर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 बालीघाट-रीमा-धरमघर मोटर मार्ग पर हवा में लटक रहा एक विशाल बोल्डर हादसे को दावत दे रहा है। बार-बार कहने के बाद भी इस बोल्डर को नहीं हटाने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों ने शीघ्र बेल्डर नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग में चार माह पूर्व कटिंग का काम चला था। बरसात शुरू होने के बाद सड़क में कई स्थानों पर भूस्खलन से पहाड़ियां दरक गईं। करुली के पास एक विशाल बोल्डर हवा में लटक रहा है। इस स्थान पर सड़क भी जर्जर हाल में है। ऐसे में वाहन संचालन के दौरान चट्टान के गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदन खेतवाल, राजू खेतवाल, भूपेश खेतवाल, प्रमोद खेतवाल आदि ने पीएमजीएसवाई से शीघ्र खतरा बने बोल्डर को हटाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व इस स्थान पर चट्टान दरकने से दो बाइक सवार बाल-बाल बचे थे। यदि शीघ्र इस चट्टान को नहीं हटाया गया तो उन्हें आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इधर पीएमजीएसवाई के जेई हरेंद्र राणा ने बताया कि सड़क निर्माण में ब्लास्टिंग का प्रयोग बंद है। करुली के समीप चट्टान को हटाने के लिए रॉक ब्रेकर मंगाया गया है। रॉक ब्रेकर आते ही खतरा बनी चट्टान को हटा दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें