फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलौना के सभासद सुयाल का आकस्मिक निधन

विज्ञापन
भूपेंद्र सुयाल। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका के बिलौना वार्ड के सभासद भूपेंद्र सुयाल (58) पुत्र साधो सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनका बागेश्वर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सभासद सुयाल के निधन पर दुख व्यक्त किया। कहा कि वह हमेशा लोगों के सुखदुख में शामिल रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र को गहरी क्षति पहुंची है। स्व. सुयाल पहले ग्राम प्रधान और मटेला सीट से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके थे। उनके निधन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जवाहर सिंह परिहार, कुंती परिहार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्र सिंह परिहार, सभासद नीमा दफौटी, धीरेंद्र परिहार, कपकोट के पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय, राजकुमार परिहार आदि ने दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें