फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटगाड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from a noose
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। कांडा थाना क्षेत्र के लेटगाड़ी (सानिउडियार) गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह सोमवार दिन में शराब पीकर पत्नी से झगड़ रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लेटगाड़ी निवासी प्रकाश चंद्र भट्ट (39) पुत्र चंद्र बल्लभ सोमवार रात कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदे से झूल गया। कांडा के थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने बताया सोमवार रात पुलिस को प्रकाश के आत्महत्या करने की सूचना मिली। परिवारजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह मर चुका था।
परिजनों ने बाकायदा दरवाजा तोड़ने और फांसी के फंदे पर झूलने की वीडियोग्राफी की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रकाश सोमवार को दिनभर शराब के नशे में पत्नी से झगड़ता रहा था। बताया कि वह इससे पहले भी इस प्रकार की हरकत कर चुका था। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि बागेश्वर जिले में जून से अब तक 28 लोग आत्महत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें