फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शिक्षा पर अभिभावक ध्यान दें : डीईओ

Tue, 17 Nov 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक आकाश सारस्वत ने अभिभावकों से अपनी पुत्री की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। सारस्वत ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में कहा कि आज भी बहुत कम लोग अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिला रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि सरकार लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता हरी दत्त जोशी ने कहा कि हर घर की बेटी पढ़ी लिखी होगी तो घर का विकास होने के साथ-साथ समाज का भी विकास होगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश सती ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान की समीक्षा की।

एसएमसी अध्यक्ष एवं प्रधान दीनानाथ ने कहा कि पिंगलों के हर व्यक्ति ने अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने का निर्णय लिया है। वहां बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, गोपाल प्रसाद, गोपाल गिरि, बलवंत सिंह नेगी, दीप पांडे आदि ने विचार रखे। इससे पूर्व स्कूल के बच्चों और अभिभावकों ने बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें