फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी प्रिये तुम काहे हो मलीन...

Thu, 28 Sep 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर की रामलीला में दशरथ-केकई संवाद का दृश्य।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी की ओर से नगर में चल रहे रामलीला मंचन में बुधवार रात दशरथ-कैकेई संवाद रोचक रहा। दशरथ ने रागिनी प्रिये तुम काहे हो मलीन... के संवाद से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंच पर कैकेई-मंथरा, कैकेई-राम और राम-कौशल्या संवाद का खूबसूरत मंचन किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार नुमाइशखेत स्थित रामलीला भवन में मंथरा ने महारानी कोप भवन में जाकर मांगों दो वरदान..., कैकेई ने मंथरा से रागिनी कल राम राज पावे तो हानि क्या पियारी..., राम के किरदार ने जैजैवंती में कौशल्या से क्यों रूदन करत जननी दिल को थाम-थाम.., कोप भवन में बैठकर कैकई ने रागिनी ऐसो में रूप बनाऊंगी... गाकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

दशरथ की अदाकारी शंकर लाल साह, राम मनोज पांडे, कैकेई पूरन भट्ट, मंथरा मुन्ना पांडे और कौशल्या का किरदार सूरज बिष्ट ने निभाई। संचालन दीप लाल लाल साह और कंचन साह ने संयुक्त रूप से किया। कमेटी के अध्यक्ष महेश पंत ने अतिथियों का स्वागत किया। वहां सचिव पुनीत साह, मनोज कपकोटी, नवीन साह, हेमंत साह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें