बागेश्वर के जिला न्यायालय को जाने वाले सड़क में दीवार क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर गिरा मलबा। संव?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शनिवार की सुबह जिला न्यायालय को जाने वाले मोटर मार्ग में सड़क की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई। दीवार ध्वस्त होेने से आवासीय मकान के पास बना शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया है। आवासीय मकान को खतरा उत्पन्न हो गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे जजी को जाने वाली सड़क में सड़क की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क के ऊपर वीरेंद्र कुमार के मकान के पास बना शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के पास तक भूस्खलन होने से मकान के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है। दीवार गिरने से कुछ समय तक यातायात भी बंद रहा। लोनिवि ने जेसीबी लगाकर सड़क से मलबा हटाया। अंदेशा है कि शुक्रवार सुबह से देर रात तक हुई बारिश के कारण सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हुई। राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने मौका का मुआयना किया। प्रभावित व्यक्ति ने शौचालय का मुआवजा देने के साथ ही मकान की सुरक्षा के लिए दीवार लगाने की मांग की है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि दीवार गिरने से फिलहाल मकान को कोई खतरा नहीं है। शौचालय क्षतिग्रस्त हुआ है। राजस्व विभाग क्ष ति का आंकलन कर रहा है।