फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलेत पेयजल योजना कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त 

Mon, 20 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के तुसरेड़ा-सिमदे गधेरे में पेयजल लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। योजना में पानी न आने से देवलेत में जल संकट बना हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी ध्यान न देने पर लोगों में जल संस्थान के खिलाफ नाराजगी है। देवलेत के लिए तुसरेड़ा-सिमदे गधेरे से पेयजल योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


यह योजना खुले में होने के कारण बरसात में गधेरों के पास क्षतिग्रस्त होती रहती है। इस साल भी बारिश से गधेरों के उफान पर आने से पेयजल योजना कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग शिकायत के बाद भी इस मामले में कोई ध्यान नहीं देता है।

ग्रामीणों ने बताया कि टंकियों की सफाई न होने से दूषित पानी की आपूर्ति होती है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से पेयजल टंकियों की सफाई करने, क्लोरिनेशन की मांग की है। इनमें मंगल लोहिया, जगदीश साहनी, खुशाल धानिक, नवीन पाठक, दीपक डसीला, देवराम, आनंद राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें