फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने पहले क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं हुई

Fri, 21 Apr 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पिंडारी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर।  
आठ महीने पिछले बरसात में क्षतिग्रस्त पिंडारी सड़क का अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे इस सड़क पर दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क का पुनर्निर्माण करने की मांग उठाई है। 


विगत साल अगस्त माह में बारिश की चपेट में आने पिंडारी सड़क आरे गांव के समीप चट्टान खिसकने से सड़क को काफी क्षति हुई थी। इससे सड़क के किनारे की दीवार 40 मीटर से अधिक ध्वस्त हो गई थी।  रेलिंग टूटकर सरयू में समा गई थी। आठ महीने बीतने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। सड़क की दशा खराब होने से सड़क पर दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। लोगों ने एडीबी से सड़क की हालत शीघ्र सुधारने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीबी के अधिशासी अभियंता चतुर लाल ने बताया कि गत जनवरी में शासन को रिवाइज इस्टीमेट भेजा गया था। बजट न मिलने के कारण मरम्मत नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि शासन को बजट अवमुक्त कराने के लिए फिर से पत्र लिखा गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें