फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गिरेछीना सड़क पर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की हुई मरम्मत

Sun, 14 Dec 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के नदीगांव में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करते जल संस्थान के श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। गिरेछीना मोटर मार्ग पर सैम मंदिर वार्ड में पाइप लाइन से हो रहे रिसाव की मरम्मत कर दी गई है। सड़क किनारे से गुजर रही पाइप के यूनियन-साॅकेट से पानी रिसकर बर्बाद हो रहा था। लगातार बहते पानी से सड़क के धंसने का खतरा भी बढ़ गया था।
विज्ञापन

ज्वालादेवी वार्ड तहसील रोड के लिए अमसरकोट से बनी पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन सैम मंदिर वार्ड में सड़क किनारे से बिछाई गई है। जजी मोड़ के समीप लंबे समय से पानी की पाइप लाइन से रिसाव हो रहा था। पानी बहने से सड़क किनारे गड्ढा बन गया था और नीचे की तरफ दीवार भी धंसने लगी थी। क्षेत्रवासियों ने विभाग के सामने भी समस्या को उठाया था। अमर उजाला ने रविवार के अंक में पाइप से बहकर बर्बाद हो रहे पानी से धंसने लगी सड़क शीर्षक से लोगों की परेशानी को प्रकाशित किया।
खबर का संज्ञान लेते हुए जल संस्थान ने पाइप की मरम्मत कराई। प्रभारी ईई दीनदयाल टम्टा ने बताया कि शनिवार के दिन काम शुरू किया था लेकिन सड़क पर ट्रैफिक के कारण रोकना पड़ा। रविवार को सड़क पर अपेक्षाकृत वाहनों की आवाजाही कम रही। पाइप के यूनियन-सॉकेट से रिसाव हो रहा था जिसे मरम्मत और वेल्डिंग कर ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें