फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: यहां एनएच तक छलनी, चुनौती चार दिन में गड्ढे पाटने की

Sun, 26 Nov 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के दमकल विभाग के कार्यालय के समीप एनएच पर पड़े गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए हैं लेकिन चार दिन में आदेश का पालन होना कठिन दिखाई दे रहा है। बागेश्वर नगर में एनएच तक गड्ढों से छलनी है। लोनिवि की सड़कों की भी हालत खराब है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में दमकल कार्यालय से ताकुला की ओर करीब 20 मीटर हिस्से में एनएच पर अनगिनत गड्ढे पड़े हैं। एक जगह पर गड्ढे को पत्थरों से पाटा गया है। इस स्थान पर रात में दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा है। इसी मार्ग पर बिलौना रोडवेज बस स्टेशन के पास सड़क गड्ढे में खो चुकी है। एनएच डिवीजन रानीखेत ने हाल में नगर के कई हिस्सों में पड़े गड्ढों को पाटा लेकिन इन दो स्थानों पर गड्ढे नहीं पाटे जा सके।
वहीं लोनिवि प्रांतीय खंड के अधीन भागीरथी-मंडलसेरा बाईपास गड्ढों से छलनी है। इस मार्ग पर भाजपा का जिला कार्यालय होने के बावजूद सड़क गड्ढामुक्त नहीं हो सकी है। पगना सड़क के भी बुरे हाल हैं। बिजयपुर-सानीउडियार सड़क गड्ढों से पटी है। सीएम के आदेश के अनुपालन में इन्हें मात्र चार दिन में पाटने की चुनौती है।
विज्ञापन



दमकल विभाग के कार्यालय से आगे पानी के रिसाव के कारण गड्ढों को नहीं पाटा जा सका। जल संस्थान को पत्र भेजकर वहां लीकेज बंद करने के लिए कहा गया है। सोमवार, मंगलवार तक एनएच पर गड्ढे पाट दिए जाएंगे। - पीपी गोस्वामी, एई, एनएच डिविजन, रानीखेत।



इस मामले में मुख्यमंत्री काफी गंभीर हैं। गड्ढे पाटने के लिए सड़क महकमों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। अगले माह सड़कों की पड़ताल कराई जाएगी। सड़कों पर गड्ढे मिले तो संबंधित महकमे के अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अनुराधा पाल, डीएम, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें