बागेश्वर। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार को रैखोली गांव में गेहूं की क्रॉप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण किया। उन्होंने एग्रीकल्चर एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग के निर्देश दिए। जिले में गेहूं की फसल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आच्छादित है। कृषि विभाग द्वारा राजस्व निरीक्षक और राजस्व उपनिरीक्षकों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए हैं।
राजस्व उपनिरीक्षक प्रशिक्षण के बाद इस एप के माध्यम से रबी 2016-17 में क्रॉप कटिंग प्रयोग की पूरी जानकारी प्राप्त कर उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। क्रॉप कटिंग के निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने ग्रामीणों से कृषि के अलावा पशुपालन, जड़ीबूटी, फलोत्पादन को अपनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कृषि, बागवानी से अपनी आय बढ़ा सकते हैं। क्रॉप कटिंग फसलों के निरीक्षण के दौरान उनके साथ तहसीलदार दयाचंद्र टम्टा, अपर सांख्यिकी अधिकारी पीसी बड़सीला, क्षेत्रीय पटवारी देवेंद्र लोहनी आदि थे।