फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील रोड पर रोज लग रहा जाम 

Tue, 07 Nov 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
विज्ञापन
तहसील रोड में जाम में फंसे वाहन।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जाम के कारण तहसील रोड पर सुबह से ही वाहनों के पहिये थम गए। नगर की सड़कों पर लगातार लग रहे जाम के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बागेश्वर नगर के बीचोबीच से होकर गुजरने वाला नेशनल हाइवे अतिक्रमण की चपेट में है। हालात यह हैं कि कई स्थानों पर अतिक्रमण के कारण सड़क की नालियां तक नजर नहीं आती है। पार्किंग के अभाव में कई लोगों ने सड़क को पार्किंग स्थल भी बना दिया है। सड़क पर दोपहिया वाहनों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है।

सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े रहने और अतिक्रमण के कारण संकरी हो चुकी सड़क में बड़े वाहनों के प्रवेश करते ही जाम लग जाता है। इस मार्ग पर विकास भवन, कलक्ट्रेट, तहसील, गैस आफिस सहित तमाम शिक्षण संस्थाएं होने से दिन भर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। मंगलवार को सुबह 10 बजे ही वाहन जाम में फंस गए। इससे राहगीरों को भी आवाजाही करने में परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन

 
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नगर के कांडा, कपकोट, ताकुला और बैजनाथ रूट पर जवान तैनात किए गए हैं। बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने वाले वाहनों पर चालान चस्पा किए जाएंगे। 
विज्ञापन

- भूपेश पांडेय, यातायात प्रभारी, बागेश्वर। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें