फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग

विज्ञापन
कपकोट में आग से जला सामान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के एक घर में आग बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। आग से काफी नुकसान हुआ हैे। संचार नेटवर्क न होने से फायर ब्रिगेड को समय पर सूचना नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे नगर पंचायत वार्ड दो में दीपक जोशी के घर में उनकी माता रेवती जोशी भोजन बना रहीं थीं। अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर में आग लगते ही परिवारजनों में हड़कंप मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी देनी चाही लेकिन संचार नेटवर्क ध्वस्त होने से सूचना नहीं दी जा सकी। कपकोट थाने से वारलेस के जरिए फायर सर्विस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह सिलिंडर में लगी आग बुझाई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंची, आग बुझ चुकी थी। आग से किचन में रखा फ्रिज, किचन के खिड़की, दरवाजे और अन्य सामान जल गया। आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग की चपेट में परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। नगर पंचायत सभासद तनुज तिरुवा ने संबंधित विभाग से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि संचार सेवा ठीक होती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। इंडेन गैस सर्विस के कर्मचारी राजेंद्र मवाड़ी, लक्ष्मण रावत ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कपकोट में आग बुझाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
कपकोट में आग बुझाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें