10grd03p प्रदीप राणा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते
- फोटो : GARUD
गरुड़(बागेश्वर)। साइकिल से 16700 किमी का सफर कर चुके प्रदीप राणा शांति का संदेश लेकर पड़ोसी देशों की यात्रा पर निकल चुके हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज कराने की चाहत रखने वाले प्रदीप राना को निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट, रंजीत डसीला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रिठाड़ गांव निवासी प्रदीप राना ने सामाजिक कार्यकर्ता और वन पंचायत सरपंच अर्जुन राणा के पुत्र है। प्रदीप ने बताया कि वह इसबार साइकिल से भारत के पड़ोसी देश नेपाल, भूटान, सिंगापुर, बांग्ला देश मलेशिया आदि देशों की यात्रा करेंगे।
एक वर्ष पूर्व उन्होंने साइकिल से 16700 किमी की दूरी तय की थी। रंजीत रावत, अखिल जोशी आजाद, भुवन पाठक, मंगल राणा, घनश्याम जोशी, ओलंपियन नितेंद्र रावत के पिता हरीश रावत आदि ने उनके हौसले की तारीफ की।