बागेश्वर के बैजनाथ में एसएसबी की साइकिल रैली के सदस्य।
- फोटो : BAGESHWAR
कौसानी/बागेश्वर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्वालदम (चमोली) से निकली सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की साइकिल रैली बृहस्पतिवार को बैजनाथ होते हुए कौसानी पहुंची। दल में एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र ग्वालदम और श्रीनगर के 17 जवान प्रतिभाग कर रहे हैं। रैली का नेतृत्व ग्रुप लीडर सुबोध चंदोला कर रहे हैं। शुक्रवार को साइकिल रैली अल्मोड़ा, भवाली काठगोदाम होते हुए दो अक्तूबर को दिल्ली के राजघाट पर पहुंचेगी।