फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
कांडा विजयपुर के धौलीनाग मंदिर में लगा मेला। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। विजयपुर कांडा से एक किमी दूरी पर स्थित धौलीनाग मंदिर में मंगलवार को मेला लगा। मेले का शुभारंभ प्रमुख प्रमुख गोपा धपोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य खष्टी देवी, वीरेंद्र नगरकोटी ने किया। यहां सालभर में तीन बार मेला लगता है। ऋषि पंचमी, अश्विन नवरात्रि की पंचमी पर लगने वाला मेला मुख्य आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कांडा समेत कई स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रसिद्ध लोकगायक नैन नाथ रावल, बागनाथ लोक मंच के कलाकारों ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वीरेंद्र धपोला, अजय चंदोला, इंद्र पाल सिंह ने संचालन किया।
इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विप्रेंद्र धपोला, कांडा के एसओ गोविंद बल्लभ भट्ट, कमेड़ी देवी पुलिस चौकी प्रभारी प्रह्लाद सिंह, एसआई खष्टी बिष्ट, भवान सिंह धपोला, मोहन चंदोला, राजेंद्र सिंह, शेर सिंह, योगेश, गोपाल सिंह आदि थे।

कांडा विजयपुर के धौलीनाग मंदिर में उमड़े मेलार्थी।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें