फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

Mon, 14 Aug 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर मांगा सुख और समृद्धि का आशीर्वाद
विज्ञापन

बागेश्वर। सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। जिला मुख्यालय के बागनाथ मंदिर में भक्तों ने सरयू के पावन जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। विधिविधान से पूजा-अर्चना कर बाबा बागनाथ से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। जिले के अन्य शिव मंदिर भी भक्तों से गुलजार रहे।
सावन के महीने में सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल सावन में पांच सोमवार हुए। महीने के अंतिम सोमवार के चलते बागनाथ मंदिर में सुबह से भक्त के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लोगों को लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। दोपहर तक मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों के आने का क्रम चलता रहा। मंदिर प्रांगण में पुरोहितों और पंडितों ने भक्तों के शिवार्चन, पूजा, पाठ आदि कार्यक्रम संपन्न कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कांडा, कपकोट, गरुड़, काफलीगैर और दुग नाकुरी तहसील क्षेत्रों के प्रमुख शिव मंदिरों में भी सावन के सोमवार को भक्त उमड़े। कपकोट के शिवालय में नगर और ग्रामीण क्षेत्र से भक्त आए। हरसीला, तप्तकुंड महादेव मंदिर में भी आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं ने आकर पूजा-अर्चना की। कांडा के गोपेश्वर शिव मंदिर, दुग नाकुरी क्षेत्र के कई शिवालयों में भक्तों ने भगवान शिव को जल अर्पित कर मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें