फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भद्रतुंगा में धूमधाम से मनाई सरयू जयंती

Sun, 04 Jun 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के भद्रतुंगा में सरयू जयंती पर मां सरयू की पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के भद्रतुंगा में सरयू जयंती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से मां सरयू की पूजा-अर्चना की। संत रामानंद आश्रम में आयोजित रामार्चन में देश के विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। भक्तों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह वैछम, सूपी, तलाई, तरसाल, पतियासार, झूनी आदि गांवों से पारंपरिक परिधान में आई महिलाओं और श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर भव्य कलश यात्रा निकाली। महंत देवानंद दास के नेतृत्व में भक्तों ने सरयू घाट पर एकत्र होकर मां सरयू की विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती के माध्यम से सरयू की महिमा बखान किया। संत रामानंद आश्रम में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी के मार्गदर्शन में आयोजित रामार्चन में भागीदारी की।
सरयू पूजा के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जन किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, सरमूल, सहस्त्रधार, भद्रतुंगा विकास समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह कोरंगा, हरीश शाही, ग्राम प्रधान आशा देवी, दिव्या दानू समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें