कपकोट (बागेश्वर)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश यात्रा 30 मई को कपकोट विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। यात्रा के जिला संयोजक हीरा सिंह ऐठानी ने बताया कि यात्रा शुक्रवार को धरमघर पहुंचेगी।
विज्ञापन
शनिवार को सिमगड़ी, पातल, गोंखुरी, स्याकोट, भूलगांव, पचार, सनेती, बाफिलागांव होते हुए रीमा तक चलेगी। एक जून को खातीगांव, बनलेख, दोफाड़, तुपेड़, बालीघाट, हरसीला कन्यालीकोट, गोलना, भयूं, कपकोट बाजार, गुलेर, दो जून को हिचौड़ी, भराड़ी, खाईबगड़, रीठाबगड़, दुलम, तप्तकुंड, सौंग, मुनार, सूपी, पतियासार, भद्रतुंगा, झूनी और तीन जून को सूपी, चौडास्थल, कर्मी, सरन, फुलवाड़ी, परमटी, तिमलाबगड़ होते हुए कपकोट और भराड़ी बाजार का भ्रमण कार्यक्रम रहेगा। संवाद