फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर से लेकर गांव तक भक्तिमय हुआ बागेश्वर

विज्ञापन
बागेश्वर के कर्मी में नंदा महोत्सव के लिए देवीकुंड से ब्रह्मकमल लाते देव डांगर। संवाद न्यूज एजे? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी का नंदाष्टमी का मेला घेटी के जगरिया और जखेड़ा के परिहार कुनबे के मंदिर आगमन के साथ शुरू हो गया है। मेले का विधिवत उद्घाटन सोमवार को होगा। घेटी के जगरिया कुनबे की ओर से शुक्रवार रातभर जागर गायन किया गया। उससे पहले शाम को देवी ने अवतार भी लिया।
विज्ञापन

जखेड़ा के परिहार कुनबे के लोग गाजेबाजे, ध्वजाओं और नंदा के जयकारों के साथ कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचे। मेला देखने पहुंचे लोगों और मेला कमेटी ने जखेड़ा के परिहार कुनबे और घेटी के जगरियों पर फूलों की बारिश की। शाम ठीक छह बजे देवी अवतरित हुईं। जगरियाओं ने रात भर नंदा के जागर लगाकर देवी की महिमा का बखान किया।
मेला परिसर में दुकानें सज गई है। विभिन्न विभागों ने मेला परिसर में स्टाल लगा दिये है। मेला कमेटी के सांस्कृतिक प्रभारी नंदन सिंह अल्मिया ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक टीमें मेला परिसर में पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले का विधिवत उद्घाटन के बाद शुरू होंगे। एसडीएम गरुड़ आरके पांडे ने बताया कि नंदा के गहने लेने प्रशासन की टीम शनिवार सुबह 10 बजे भगरतोला गांव जाएगी। जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार ने बताया कि कोट मंदिर आगमन से पूर्व जखेड़ा की महिलाओं ने गांव में कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

नगर से लेकर गांव तक भक्तिमय हुआ बागेश्वर
बागेश्वर। जिले में इन दिनों नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक नंदाष्टमी महोत्सव की धूम है। नगर के नुमाइशखेत मैदान में मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पिंडर घाटी के बदियाकोट, कर्मी में महोत्सव की शुरुआत हो गई है। वैछम और कोट भ्रामरी मंदिर में तीन सितंबर को महोत्सव शुरू होगा।
नगर के नुमाइशखेत मैदान में रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित नंदा-सुनंदा महोत्सव के लिए मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। चार सितंबर को मूर्ति स्थापना के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
कपकोट में बदियाकोट के आदिबदरी मां भगवती मंदिर में नंदाष्टमी मेला जोरशोर से चल रहा है। कर्मी गांव के ब्रह्मकमल लेने गए श्रद्धालुओं के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरा गांव उमड़ा और देव डांगरों को ब्रह्मकमल के साथ मंदिर तक लाया गया। शाम को ग्रामीण कदली वृक्ष लेने मुनार रवाना हो गए।
तीन सितंबर को कदली वृक्ष लाकर मूर्ति बनाई जाएगी। चार सितंबर को मेला संपन्न होगा। ब्रह्मकमल लाने वालों में देवडांगर महिपाल सिंह, प्रमुख दीवान सिंह दानू, दयाल सिंह दानू आदि शामिल थे। वैछम में तीन सितंबर को श्रद्धालु ब्रह्मकमल लेकर भगवती मंदिर पहुंचेंगे और विधिविधान से पूजा अर्चना की जाएगी। चार सितंबर को मेला संपन्न होगा।
गणेश महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
बागेश्वर। नगर के बागनाथ मंदिर और बिलौना में गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। दिन के समय गणपति पंडाल में पूूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शाम को आरती के बाद देर रात तक भजन कीर्तन हो रहे हैं। पंचमी के बाद रात को रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजक समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह घनौला ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्षेेत्रीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें