यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद का चुनाव हुआ। गोकुल सिंह परिहार अध्यक्ष, विशाल नेगी सचिव चुने गए। छात्रों ने विजेताओं का स्वागत किया।
अध्यक्ष पद पर गोकुल परिहार ने मनीष मनराल को हराया, उपाध्यक्ष पद पर रोशन गढ़िया ने सुरेश राम को, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए हिमानी पांडे ने प्रेमा बचखेती को, सचिव पद पर विशाल नेगी ने दीपक परिहार को सह सचिव के लिए बबीता नगरकोटी ने देवेंद्र को, कोषाध्यक्ष के लिए संजय थापा ने विशाल कुमार को पराजित किया।
चुनाव प्रभारी डॉ. दीपा गोबाड़ी ने बताया कि सभी पदों के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में थे। परिषद के 85 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। चुनाव संपन्न कराने में डॉ. रंजना साह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. हेमलता पांडे, डॉ. कुलदीप रस्तोगी, डॉ. नेहा पालनी, डॉ. दीपाली कनवाल आदि ने सहयोग किया।
प्राचार्य डॉ. एससी पंत, डॉ. बीसी तिवारी, डॉ. ललित मोहन ने शांतिपूर्ण चुनाव पर खुशी जताई। युकां के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ईश्वर पांडे, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप मेहता, भाष्कर टम्टा, अंकुर उपाध्याय आदि ने विजयी छात्रों को बधाई दी। छात्रों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।