बागेश्वर में टैंकर से पानी भरते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शहर मंडलसेरा, चौरासी, भेटालगांव आदि मोहल्लों में पानी की जबरदस्त किल्लत बनी है। जरूरत के अनुसार पानी न मिलने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्र में टैंकर से पानी बांटा।
बागेश्वर शहर में बारिश के बाद भी नगर में पानी का संकट बना हुआ है। लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। नगर क्षेत्र के मंडलसेरा, चौरासी, भेटालगांव में जल संकट से लोग काफी परेशान हैं। इन मोहल्लों में पानी की काफी कम आपूर्ति हो रही है। शनिवार को जल संस्थान ने टैंकर से मंडलसेरा, चौरासी, भेटालगांव में पानी वितरित किया गया। पानी टैंकर के पहुंचते ही पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण कई लोगों को पानी नहीं मिल पाया। लोगों ने बताया कि इस मामले में जल संस्थान को कई बार जानकारी दी जा चुकी है। अब तक पेयजल समस्या दूर नहीं हो सकी है। उन्होंने जल संस्थान से आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।