फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे नवरात्र को मंदिरों में लगी रही भीड़

विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में पूजा कराते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दूसरी नवरात्र को देवी मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ लगी रही। बैसाखी पर्व के चलते बागनाथ मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों में भी लोगों की खासी भीड़ रही। गृहों की शांति के लिए मंदिरों में चांदी के पैर चढ़ाए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के चंडिका मंदिर, गरुड़ के कोट भ्रामरी मंदिर, कांडा के काली मंदिर, भद्रकाली मंदिर के साथ ही बागनाथ धाम, नीलेश्वर महादेव समेत तमाम मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बागनाथ धाम में दर्शन के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ी। लोगों ने मंदिर परिसर में पंडितों से पूजा संपन्न कराई। नवग्रह शांति के लिए पाठ कराया। सरयू नदी में स्नान के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने गंगा को जल अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें