फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डीएसी हासिल करने और केवाईसी करवाने वालों की उमड़ रही भीड़

Thu, 19 Mar 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। गैस संकट ने उपभोक्ताओं के साथ-साथ एजेंसी के कर्मचारियों की परेशानी भी बढ़ा दी है। एजेंसी के कार्यालयों में गैस बुकिंग करवाने, डीएसी हासिल करने के साथ-साथ बंद नंबर खुलवाने और केवाईसी कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। सर्वर में खराबी के कारण कार्य में देरी होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई पर रोक लगने के बाद से ही घरेलू सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग भी प्रभावित हो गई थी। दो-तीन दिन तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में इंडेन गैस एजेंसी ने ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद उपभोक्ता कार्यालय में आकर डीएसी कोड जनरेट कराने लगे।
विज्ञापन

इंडेन गैस एजेंसी के लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि इस बीच कंपनियों ने लंबे समय से सिलिंडर रिफिल नहीं करवाने वालों के कनेक्शन भी बंद करने शुरू कर दिए हैं जिन्हें खुलवाने के लिए लोग कार्यालय पहुंच रहे हैं। इसके अलावा लोग केवाईसी करवाने आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिन ऑफलाइन गैस बुकिंग, डीएसी जनरेट करने के साथ-साथ 350 लोगोंं की केवाईसी भी करवाई गई। इनमें करीब 100 उपभोक्ताओं के बंद नंबर एक्टिव किए गए।
विज्ञापन

बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण भी कार्य में दिक्कत हो रही है। प्रबंधक जगदीश खाती ने बताया कि कार्यालय में रोजाना लोगों की भीड़ लग रही है। हर उपभोक्ता की समस्या का तत्काल निदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें