फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेढ़े पोल और झूलते तार बने जानलेवा

Sat, 19 Mar 2016 12:11 AM IST
पूरन दोसाद/अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। पर्यटन नगरी कौसानी में बिजली की अव्यवस्था से स्थानीय लोगों के साथ ही यहां आने वाले देश, विदेश के पर्यटकों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बिजली के पोल कई जगह टेढ़े हो गए हैं जबकि झूलते तार जानलेवा बने हैं। इस कारण लोकल फाल्ट अधिक आ रहे हैं। कई जगह स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इस कारण राहगीरों और पर्यटकों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र के लोग यूपीसीएल से कई बार अव्यवस्था तुरंत दूर करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहन सिंह दोसाद ने बताया कि वर्ष 2014 में हुई बर्फबारी से राधाकृष्ण मंदिर गेट के पास पोल झुक गए थे। उनमें झुके तारों का जाल के कभी भी गिरने की आशंका है। दुर्भाग्य से तार टूटकर वाहनों और राह चलते लोगों के ऊपर गिर गए तो बड़ी दुर्घटना होने से कोई नहीं रोक पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें